Home » यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने 5 और सपा ने 3 सीटें जीतीं, वाराणसी में भाजपा को झटका

यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने 5 और सपा ने 3 सीटें जीतीं, वाराणसी में भाजपा को झटका

यूपी एमएलसी चुनाव: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से सपा के मान सिंह यादव जीते

0 comments
यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने 5 और सपा ने 3 सीटें जीतीं, वाराणसी में भाजपा को झटका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मान सिंह यादव को विजेता घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उनकी जीत की पुष्टि की है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बढ़त बनाई है। 11 सीटों में से 8 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 5 और समाजवादी पार्टी (सपा) ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। बाकी 3 सीटों पर मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा एक सीट पर आगे है, जबकि सपा दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर सपा ने जीत हासिल की है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भी सपा आगे चल रही है।

इन सीटों पर भाजपा और सपा ने दर्ज की जीत

भाजपा ने मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली शिक्षक, लखनऊ शिक्षक और आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक और झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें अपने नाम की हैं। वाराणसी स्नातक और लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गोरखपुर सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

यूपी एमएलसी चुनाव 2026 के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालती महिला मतदाता

यूपी एमएलसी चुनाव 2026: मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग करती महिलाhttps://cityflixnews.com/gorakhpur-mlc-election-dhruv-tripathi/

You may also like

Leave a Comment