Home » नवरात्र में कल्याणी देवी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, 11 ब्राह्मण करा रहे शतचंडी महायज्ञ

नवरात्र में कल्याणी देवी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, 11 ब्राह्मण करा रहे शतचंडी महायज्ञ

मां के दर्शन को लगी लंबी कतारें, गर्भगृह में सेल्फी पर स्थायी रोक; तीन प्रमुख देवी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त।

0 comments
प्रयागराज के कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान सजे मां के दरबार और दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

नवरात्र के मौके पर प्रयागराज के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्राचीन मां कल्याणी देवी मंदिर में सोमवार सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में मंगला आरती, महारुद्राभिषेक और दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। पंडित संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में 11 ब्राह्मण शतचंडी महायज्ञ करा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने गर्भगृह में सेल्फी लेने पर स्थायी प्रतिबंध लगाया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर कल्याणी देवी के साथ अलोपी देवी और ललिता देवी मंदिरों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। भीड़ की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जा रही है।

प्रयागराज के कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान सजे मां के दरबार और दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

नवरात्र पर प्रयागराज के मां कल्याणी देवी मंदिर में सजा माता का दरबार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु।

You may also like

Leave a Comment