
प्रयागराज: हाईकोर्ट के सामने पानी की टंकी ROB पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा बढ़ा। PWD ने मरम्मत के दिए निर्देश।
प्रयागराज: हाईकोर्ट
प्रयागराज में हाईकोर्ट के सामने स्थित पानी की टंकी रेलवे ओवरब्रिज की हालत खराब हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं, सड़क पर बिखरी गिट्टियां और क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
करीब 650 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। खासकर रात के समय यहां से सफर करना जोखिम भरा हो सकता है।
मामले में PWD प्रयागराज वृत्त के मुख्य अभियंता सुधीर कुमार ने प्रांतीय खंड के अधिकारियों को ओवरब्रिज की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत देता है।

