Home » असम रेल हादसा: इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने का वीडियो आया सामने

असम रेल हादसा: इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने का वीडियो आया सामने

असम रेल हादसा से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लोको पायलट को ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम के काम नहीं करने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद दुर्घटना से जुड़े कई सवाल उठ रहे हैं।

0 comments
असम रेल हादसा: इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने का वीडियो आया सामने

बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

असम रेल हादसे से पहले क्या हुआ था?

सामने आए वीडियो में लोको पायलट लाल सिग्नल और इमरजेंसी सिस्टम के काम नहीं करने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो में उसकी आवाज सुनाई देती है, “सिग्नल लाल है… इमरजेंसी लगा हुआ है, लेकिन काम नहीं कर रहा है। कुछ भी काम नहीं कर रहा है।”

इसके कुछ सेकेंड बाद ट्रेन के टकराने और दुर्घटना का दृश्य दिखाई देता है। यह वीडियो इंजन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।

लाल सिग्नल के बावजूद क्यों नहीं रुकी ट्रेन?

वीडियो में लाल सिग्नल का जिक्र होने के साथ ही ब्रेक सिस्टम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में कही गई बातों से दुर्घटना का अंतिम कारण साबित नहीं होता। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक जांच के निष्कर्ष जरूरी होंगे।

दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हुआ हादसा

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अनुसार, दिगारू स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं कर सका और हादसा हो गया।

असम रेल हादसा के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। कुछ ट्रेनों को दुर्घटनास्थल से पहले ही रोक दिया गया। वहीं, सामने आए वीडियो ने ट्रेन की सुरक्षा और इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

असम रेल हादसे में टकराई ट्रेन

असम के दिगारू स्टेशन के पास ट्रेन हादसे की तस्वीर।

असम रेल हादसे से पहले का वीडियो आया सामने।

You may also like

Leave a Comment